फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंधक बनाकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गोविंदपुर में बंधक बनाकर युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नगला गोविंदपुर निवासी तालिब ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अनाज लेकर चक्की पर जा रहा था। रास्ते में तीव्र मोड़ होने कारण बग्गी शकील के मकान के कोने से टकरा गई। इसी बात को लेकर लुकमान, रिजवान उर्फ पकौड़ी, इमरान, भूरा, आरिफ आदि ने उसके साथ गाली- गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाते हुए वहां से भेज दिया। शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर जब वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर शकील के मकान में बंधक बना लिया। जहां आरोपियों ने अपने परिवार के लोगों व साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर जब उसके परिवार के लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने छतों से उनके ऊपर पथराव किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी लुकमान, रिजवान उर्फ पकौड़ी, इमरान, भूरा, आरिफ, शकील, नवाजिश, समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें