फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: केशव के लापता होते ही परिवार पहुंचा थाने, संदिग्धों ने कबूला गुनाह, बोले- शव गंग नहर में फेंका

Wed, 12 Jul 2023 04:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में केशव नाम के युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केशव की हत्या का खुलासा किया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बूरा बाजार निवासी 18 वर्षीय युवक केशव सोमवार रात करीब 9 बजे घर से लापता हो गया। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके फोन पर कॉल की तो नंबर भी बंद जा रहा था। मंगलवार को परिजनों और व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में अनहोनी की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केशव की हत्या कर शव को वलीपुरा गंग नहर में फेंक दिया है। जिसके बाद से पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। आरोपियों में एक युवक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें