फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr News: काम से निकला युवक पैर फिसलने से गहरे पोखर में गिरा, रेस्क्यू के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

Sun, 05 Apr 2026 09:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
पैर फिसलने से गहरे पोखर में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार शाम घर से किसी काम के लिए निकला 32 वर्षीय युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पोखर में गिर गया। हादसे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एनडीआरएफ समेत स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लच्छमपुर निवासी रमेश का 32 वर्षीय पुत्र अनिल रविवार शाम करीब चार बजे घर से किसी जरूरी काम के लिए निकला था। घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पोखर के पास अचानक उसका पैर डगमगा गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई उसे बचाने पहुंचता, अनिल गहरे पानी में समा चुका था। 

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी, तहसीलदार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों, फायर ब्रिगेड और फ्लड प्लाटून की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, पानी की गहराई और तलहटी में जमा कीचड़ के कारण सफलता नहीं मिल सकी। अनिल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों की उम्मीदें टूटती जा रही हैं। 
विज्ञापन


अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, गांव में पोखर के किनारे एकत्रित लोग अनिल की सलामती की दुआ मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें