फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवक अपने घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजनों ने फंदे से युवक को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। कोतवाली देहात के गांव खेतलपुर भासोली निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनके चाचा का लड़का सुमित कुमार (24 वर्ष) मैकेनिक थे। उनके पिता कृष्णपाल सिंह होम गार्ड हंै। रविवार की रात में पिता ड्यूटी पर गए थे। घर पर सुमित उनकी पत्नी काजल, छोटा भाई और मां थी। सुमित और उनकी पत्नी घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात करीब 1.30 बजे जब काजल की आंख खुली तो सुमित रस्सी से फंदे से लटके हुए थे। काजल के शोर मचाने पर परिवार के लोग और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सुमित को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि सुमित कुमार दो भाइयों में बड़े थे। उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उनके दो वर्ष का एक बेटा है। सुमित की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में प्रकाश आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें