फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: भाजपा विधायक के बेटे का विवादित वीडियो, युवक को थाने ले जाने के निर्देश; कहा- निकल जाएगी हवा बाजी

Mon, 31 Aug 2026 12:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के पहासू में मूर्ति खंडित होने के विरोध में चल रहे मीणा समाज के धरने में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे कुश शर्मा का विवादित वीडियो सामने आया है। तारीख पूछने पर उन्होंने एक युवक को धमकाया और थाना प्रभारी से उसे हवालात में ले जाने की बात कही।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक के बेटे का विवादित वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे कुश शर्मा का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहासू थाना क्षेत्र में हुए एक धरना प्रदर्शन के दौरान का है। मीणा समाज के लोग मीन भगवान चौक मंदिर से मूर्ति खंडित होने के मामले में प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन




धरना प्रदर्शन के दौरान कुश शर्मा वहां पहुंचे थे। समाज के एक युवक ने उनसे खंडित मूर्ति लगवाने की तारीख पूछी। इस पर कुश शर्मा आग बबूला हो गए। उन्होंने युवक को सार्वजनिक रूप से धमकाना शुरू कर दिया। कुश शर्मा ने स्थानीय थाना प्रभारी को युवक को थाने ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवक को हवालात में रखो। हवाबाजी निकल जाएगी। भाजपा विधायक के बेटे ने भरी समाज के सामने युवक को धमकाया। मीणा समाज के लोग तमाशबीन बनकर यह सब देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया
यह धमकी भरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में कुश शर्मा का व्यवहार उनकी मानवता पर सवाल उठा रहा है। भाजपा विधायक के बेटे का यह वायरल वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें