फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने की खुदकुशी: 10 दिन से मायके में थी पत्नी, नाराज युवक फंदे पर झूला; पांच साल पहले की थी लव-मैरिज

Tue, 18 Aug 2026 11:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा

सार

Husband Suicide In Khurja: उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक युवक ने कमरे के पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मृतक के छोटे भाई सौरभ ने अपनी भाभी ज्योति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर गांव निवासी सचिन (32) में कमरे के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी छोटे भाई सौरभ ने भाभी के खिलाफ थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
नाहरपुर गांव निवासी सौरभ ने बताया कि उनके बड़े भाई सचिन (32) का प्रेम विवाह पांच साल पहले हापुड़ निवासी ज्योति के साथ हुआ था, जिनके कोई बच्चे नहीं थे। सचिन सिरेमिक की फैक्टरी में सुपरवाइजर था, जिसके चलते काम से आने में देरी हो जाती थी। इसी के चलते पति-पत्नी में विवाद रहता था।

पत्नी 10 दिन पहले चली गई थी मायके
विवाद के चलते 10 दिन पहले ज्योति अपने मायके चली गई थी। उसके बाद सचिन अवसाद में रहने लगा। सोमवार रात को सचिन ने अपना कमरा बंद कर लिया और अंदर से फोन पर झगड़ने की आवाज आ रही थी। मंगलवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो लोग परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन सचिन ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद काफी मशक्कत कर दरवाजा तोड़ा गया तो सचिन पंखे पर लगे कंधे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या 
पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी और अन्य टीम ने जांच पड़ताल की। सीओ शोभित कुमार कुमार अत्री ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले में परिजनों की ओर से तहरी दी गई है, जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें