फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवक ने उठाया खौफनाक कदम: पेड़ पर लटका मिला शव, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Dec 2025 01:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में एक इंतिजार नाम के युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, अभी तक आत्महत्या के कारण की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गुर्जर चौराहे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने जब एक युवक को पेड़ पर लटका देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

मृतक युवक की पहचान इंतिजार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें