फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी के नाम पर युवक से ढाई लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर एक युवक से ढाई लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जब नौकरी न लगने पर उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने अभद्रता की। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला साठा निवासी राजेंद्र ने शुक्रवार को एसएसपी के नाम शिकायत देकर बताया कि बीफार्मा करने के बाद वह दो साल से बेरोजगार हैं। आरोप है कि नौकरी के लिए भटकने के दौरान करीब छह माह पहले उनके दो परिचित मिले और गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए आरोपियों ने तीन लाख रुपये की मांग की। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने ढाई लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पूछताछ करने पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। जिस पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने अभद्रता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें