खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं । संवाद
खुर्जा। एकेपी डिग्री कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। खो-खो में ऑरेंज और क्रिकेट में ऑरेंज राइजर टीम विजेता रही। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी आशीष, विशिष्ट अतिथि आईपी कॉलेज के प्राचार्य अरविंद मिश्रा, जयवीर सिंह, उद्यमी शलभ सिंहानिया और कॉलेज प्राचार्या डिंपल विज ने किया।
खेल प्रभारी प्राध्यापिका साहिल ने बताया कि मार्च पास्ट में बीए प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही। कबड्डी में बीए पंचम व तृतीय वर्ष की टीम विजेता रही। वहीं, एकल खेलों में बाधा दौड़ में मुस्कान प्रथम और तनु राघव द्वितीय पर रहीं। स्लो साइकिल में शिवानी तोमर प्रथम और ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह 100 मीटर दौड़ में नंदिनी प्रथम और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रूबी पहले व सरिता दूसरे और 3000 हजार मीटर दौड़ में प्रियंका शर्मा पहले और अनामिका राघव दूसरे स्थान पर रहीं। शिक्षिकाओं के बीच हुई कुर्सी दौड़ व ड्रेसिंग अप गेम में एकता चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं । संवाद