फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज आवाज में गाना बजाने पर युवक की पीट कर हत्या

विज्ञापन
सतीश  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मोहल्ला खाकरोवान में एक युवक को घर में तेज आवाज में गाना बजाने पर पड़ोसियों ने पीट-पीट कर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खाकरोवान निवासी 42 वर्षीय सतीश बुधवार दोपहर को अपने ही घर पर तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। इस पर कुछ पड़ोसियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर सतीश व पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पड़ोसियों ने सतीश की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। युवक सतीश भी अपने घर चले गए। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजनों ने बताया कि उसे अंदरूनी चोटें लगी थीं।
शाम के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। उन्होंने पड़ोसियों पर युवक की पीटकर हत्या का आरोप लगाया। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज कर परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


Iसतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत का सही कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहरI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें