डिबाई। क्षेत्र के औरंगाबाद कसेर में हौदी में पैर धोने से मना करने पर एक युवक पर हमला कर दिया। गांव निवासी ताज मोहम्मद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके ट्यूबवेल की नाद में गांव निवासी आरोपी छोटू और रबी कुमार पैर धो रहे थे। जब आरोपियों से पैर धोने से इनकार किया तो आरोपियों ने अपने पिता व भाई समेत अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों के साथ फरसे से उस पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रबी कुमार, छोटू, जैकी, नीलू, धर्मा और सोलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद