छतारी। थाना क्षेत्र के पंड्रावल गांव निवासी आरिफ उल हक ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर को तीन बजे पत्नी नगला और बेटा आरीश घर में मौजूद था। मामूली बात पर पड़ोस में रहने वाले ताऊ के बच्चे गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी घर में आ गए। जहां उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा। मोहल्ले के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद