यूपी के बुलंदशहर जिले के बोहिच गांव में किसी असामाजिक तत्व ने एक धार्मिक प्रतिमा के साथ बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय कृत्य किया। इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।
बुलंदशहर के जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बोहिच में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
यह घटना सावन के पहले सोमवार को अंजाम दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में अशोभनीय कृत्य करने वाले एक वृद्ध व्यक्ति और वीडियो बनाने वाले अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोहिच गांव में किसी असामाजिक तत्व ने एक धार्मिक प्रतिमा के साथ बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय कृत्य किया। इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। यह वीडियो विशेष रूप से सावन के पहले सोमवार को वायरल किया गया, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के सुनियोजित प्रयास की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता को समझा और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वृद्ध व्यक्ति और वीडियो बनाने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है और सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।