फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट से युवती की मौत

Mon, 18 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
दानपुर गांव में सोमवार अलसुबह पानी गर्म करने के लिए एमरसन रॉड का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से बीए की छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।  जानकारी के अनुसार दानपुर गांव निवासी दयावती (22) पुत्री परम सिंह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

परिजनों के अनुसार, अलसुबह करीब चार बजे दयावती बरामदे में पानी गर्म करने के लिए एमरसन रॉड का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रही थी। इस दौरान प्लग के तार के कटे हुए हिस्से से करंट प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन


जैसे ही युवती का हाथ नंगे तार के संपर्क में आया। युवती मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। कुछ देर बाद जब दयावती के पिता भैंसों को चारा डालने के लिए जगे तो बेटी को जमीन पर पड़ा देख शोर मचाया।

चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और दयावती को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने दयावती को मृत घोषित कर दिया। सतीश, कांती, महेंद्र चौखेलाल चार भाइयों व प्रभा, गायत्री, दुलारी चार बहनों में दयावती सबसे छोटी थी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


विद्युत एसडीओ आरसी. भारती का कहना है कि उपभोक्ता को समय-समय पर विद्युत उपकरणों की जांच कराते रहना चाहिए। बिजली तारों में बिना प्लग लगाए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें