फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ननिहाल में बुखार से मासूम की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खर्जा। ननिहाल में रह रही मासूम की बुखार से मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव चितौला निवासी आसमोहम्मद ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी खुर्जा देहात के गांव साबतगढ़ निवासी युवक के साथ की थी। दामाद खुर्जा में ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि दामाद आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। इस वजह से उनकी बेटी अकसर उनके पास ही रहती है। पति के उत्पीड़न से तंग आकर पिछले सात महीने से बेटी उनके पास ही रह रही थी। बताया कि उनकी सात माह की नातिन हिफजा को तीन चार दिन से बुखार आ रहा था।
वह गांव में ही उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार की रात में हालत बिगड़ने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए खुर्जा नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना उन्होंने उसके पिता और परिवार के लोगों को दी। पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें