फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माया की राह चलेंगे मुलायम

Sun, 20 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव को फिर से सत्ता हासिल कर मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी धुर विरोधी बसपा सुप्रीमो मायावती की राह चलने की रणनीति अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने बसपा की तरह ही चुनाव से एक साल पहले प्रत्याशियों के चयन का निर्णय लिया है। सपा होली बाद जिले की कुछ सीटों समेत प्रदेश की 100 सीटों से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।  
विज्ञापन


जनता में पहचान बनाने और वोटरों से समय रहते रुबरू होने के मकसद से बसपा हमेशा चुनाव से काफी वक्त पहले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देती है। सपा भी अब मिशन 2017 में कायमाबी के लिए बसपा की तरह ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुरू करने जा रही है।

एमएलसी नरेंद्र भाटी ने समाजवादी विकास दिवस पर 15 मार्च को यहां भरे मंच से ही ऐलान कर चुके हैं कि होली बाद सूबे की 100 सीटों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। दूसरी सूची में करीब 70 नाम होंगे।
विज्ञापन


दरअसल मीडिया के सर्वें में सपा के लिए चुनाव कठिन करार दिया जा रहा है, इसलिए भी सपा अभी से अपने महारथियों को मैदान में उतारकर जनता को पक्ष में करने की चाल चलने के मूड में हैें। उम्मीदवारों के नाम का जल्द ऐलान होने की आहट के बाच जिले में टिकट हासिल करने वालों में हलचल हैं।

वह दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगाने लगे हैं। दरअसल, जिले में दो सीट से डिबाई और शिकारपुर से सपा के विधायक हैं। बाकी पांच खुर्जा, स्याना, बुलदंशहर, अनूपशहर, सिंकदराबाद पर नाम तय होने हैं। सिकंदराबाद पर ज्यादा मारीमारी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें