फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास्मीन को बॉडी बिल्डिंग में दोहरा खिताब

Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
यासमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की यास्मीन चौहान ने इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले यमुनापुरम स्टेडियम में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दो खिताब जीते। फिटनेस और बेस्ट फिजीक वर्ग में वे अव्वल रहीं।
विज्ञापन


वहीं पुरुष वर्ग में यूपी के बिंदो, राहुल, एमडी, अमित और प्रवीन ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 490 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के संचालक अमित चौधरी ने बताया कि पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के सूरजभान, 60 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के बिंदो विश्वा कर्मा, 65 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के रूपेश, 70 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के राहुल अत्रेय, 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोवा केजोएल , 80 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के डी विगनेस , 85 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी के एमडी अरित, 90 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के सागर माली, 100 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के अमित और 100 से अधिक भार वर्ग में यूपी के प्रवीन कुमार पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी संजय मौर्चा, उप्र बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के प्रेसीडेंट अनुराग चौधरी, संजय पाटिल, राज और दीपक पाराशर आदि रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें