फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शूटिंग में यश चौधरी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित हुई चैंपियनशिप में जिले के तीन शूटरों ने चार मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिनके प्रतियोगिता से वापस लौटने पर सांसद डॉ. भोला सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

नगर के धमेडा अड्डा स्थित जीरो कूल शूटिंग एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में 25 मई से 31 मई तक छठवीं रेजांगला शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड व आर्मी के करीब 600 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में एकेडमी के 15 निशानेबाजों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आयुष राघव ने एयर रायफल में 400 में से 387 स्कोर करते हुए ब्रांज मेडल, अनुज ने एयर पिस्टल पैरा वर्ग में 400 में से 354 का स्कोर कर सिल्वर मेडल और यश चौधरी ने एनआर एयर पिस्टल में 400 में से 378 अंक हासिल कर ब्रांज मेडल जीतकर टॉप 8 में जगह बनाई। बताया कि टॉप 8 के कड़े मुकाबले में यश चौधरी ने ब्रांज मेडल पर कब्जा कर दो मेडल जीते। साथ ही आयोजक ने यश चौधरी को एक एलईडी टीवी, मेडल व नगद राशी देकर सम्मानित किया गया। बताया कि यश चौधरी शिकारपुर के ओलम्पियन स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को प्रतियोगिता से वापस लौटने पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने विजेता शूटर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के समय एकेडमी के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जैन, मनवीर सिंह, डॉ. दुर्वेश चौधरी, ओलम्पियन स्कूल के मैनेजर प्रवेश चौधरी और सभासद भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें