फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस कारण बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सरायधारी निवासी जहीर की बेटी शीबा का निकाह अलीगढ़ के गांव पटवारी का नंगला निवासी दानिश के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए शीबा का उत्पीड़न कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर शीबा अपने मायके आ गईं। बाद में पति भी यहां पहुंच गया, जिसके बाद दंपति घर के पास ही एक कमरे में किराए पर रहने लगे थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि यहां पर भी आरोपी पति और अन्य ससुराल वाले शीबा को प्रताड़ित करते रहे। दो दिन पहले शीबा को कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें