बुलंदशहर। यमुनापुरम द्वितीय स्थित उपकेंद्र पर रविवार को क्षतिग्रस्त वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े घरों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यमुनापुरम द्वितीय उपकेंद्र से ए, बी, सी, आई ब्लॉक, सुशीला विहार प्रथम व द्वितीय, रामा एन्क्लेव, धर्म एन्क्लेव, सूर्यनगर, इन्द्रानगर, युद्ध विहार, नारायण एन्क्लेव, बीसा कॉलोनी, राजनगर व शिव आवासीय कॉलोनी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। नगरीय वितरण खंड अधिशासी अभियंता सुशील पांडेय ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।