फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हेपेटाइटिस जांच के लिए मिलीं 1400 किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय में पिछले 45 दिनों से हेपेटाइटिस जांच के लिए परेशान मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग को बी के लिए 600 व सी के लिए 800 किट प्राप्त हो गई है। जिन्हें लैब भिजवा दिया है। सोमवार से मरीज जिला चिकित्सालय के हेपेटाइटिस सेंटर पर पहुंच वायरल लोड करवा सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटीपीसीआर लैब में हेपेटाइटिस बी व सी की जांच कराई जाती है। इसके लिए जिला चिकित्सालय की ओपीडी में नमूने लेने की सुविधा दी जा रही है। दिसंबर माह में किट समाप्त हो गई थी। इसके बाद से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी।
मरीजों को जांच के लिए चिकित्सालय और सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मरीजों की समस्या को अमर उजाला ने संज्ञान में लेकर नहीं आई हेपेटाइटिस किट जांच के लिए हो रही परेशानी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे उच्च अफसरों ने संज्ञान में लिया और जिले को किट भिजवा दी। जो शनिवार शाम को जिला मुख्यालय पहुंचने पर लैब में रखवा दी है।
विज्ञापन

किट के आ जाने से हेपेटाइटिस जांच के लिए मरीजों को अब वापस नहीं लौटना पड़ेगा।
हेपेटाइटिस की किट जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। बी की 600 व सी की 800 किट मिली है। किट के आने से जांच शुरू करवाने के निर्देश दिए है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि इससे मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें