फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चोरी का आरोप लगा मजदूरों को डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के सराय अल्लो मोहल्ला में मकान में फर्नीचर का काम करने वाले मजदूरों को एक युवक ने डंडे से बेरहमी से पीटा। घटना की चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें पीड़ित मजदूर माफी मांगते दिख रहे हैं, मगर आरोपी युवक गाली गलौज करते हुए पीटता रहता है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चार अलग-अलग वीडियो वायरल हो रही हैं। इसमें 14 सेकेंड की वीडियो में मजदूर से सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए डंडे से पीटने लगता है। इस वीडियो में मजदूर भी फर्नीचर का सामान घर ले जाने की बात स्वीकार करता है। 20 सेकेंड की दूसरी में मजदूर अपनी गलती मानता हुआ दिख रहा है और आरोपी युवक डंडे से पीटता रहता है।
बीच-बीच में थप्पड़ भी मार रहा है। 19 सेकेंड की वीडियो में युवक पीछे खड़े दूसरे मजदूर की भी पिटाई करता दिख रहा है। 39 सेकेंड की चौथी वीडियो में भी युवक मजदूरों को डंडों से पीटता हुआ दिख रहा है और मजदूर हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इसको तानाशाही तो कुछ मजदूरों पर हो रही बेरहमी बता रहे हैं। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से इसमें कोई तहरीर नहीं दी गई।
वहीं कोतवाली पुलिस की जांच में पीटने वाले युवक की पहचान माजिद निवासी सराय अल्लो के रूप में हुई, जिसके खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की धारा में कार्रवाई की। सीओ विकास प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें