सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम करते समय सीढ़ियों से नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुलावठी क्षेत्र के गांव कोराली निवासी अरमान (20) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम वह फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह सीढ़ियों से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।