कोतवाली क्षेत्र निवासी तीन बहनों ने कराटे की अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जनपद व परिवार का मान बढ़ाया। ग्राम भराना निवासी सुशील कुमार ने बताया कि मोदी नगर में आयोजित प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फर नगर, मुरादाबाद, आदि के प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
अंडर 16 में उनकी बेटी निधि नागर ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर 12 में उनकी बेटी गरिमा नागर ने भी गोल्ड जीता । वहीं नेहा नागर ने सिल्वर मेडल जीता।