फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मेहनत पर भारी हाइटेंशन लाइन

Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ में आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की लगभग 150 बीघा फसल जल गई। किसानों ने ट्रैक्टर से बाहरी खेतों को जोतकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में धुंआ उठता देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दमकल गाड़ी बुलाने के लिए फोन किया।
विज्ञापन


साथ ही अपने ट्रैक्टर से बाहरी खेतों की जुताई शुरू कर दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गांव निवासी प्रेमसिंह, नेत्रपाल, खानचन्द, मोहनलाल, रामकिशन, कमलिया, धर्मपाल, छेदालाल शर्मा, करूटी, श्रीपाल, गजेंद्र, राकेश, सोनू, भूरा आदि की लगभग 150 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम वैभव शर्म ने बताया कि प्रभावित किसानोंें को उनके नुकसान का यथासंभव मुआवजा दिलाया जाएगा।

हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से तीन किसानों की करीब 16 बीघे गेहूं और गन्ने की फसल राख हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।  अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी किसान जगवीर सिंह के गन्ने खेत के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। मंगलवार की शाम को तेज हवा के चलने से बिजली की लाइन आपस में भिड़ गई।
विज्ञापन


चिंगारी से किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने पड़ोसी किसान दुष्यंत के गेहूं के खेत में फैल गई। दोनों किसानों की करीब 6 बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जल चुकी है। वहीं बीबीनगर के ग्राम चित्सौना निवासी किसान धर्मवीर सिंह पुत्र ताराचंद के खेत में बुधवार दोपहर एचटी लाइन का तार खेत में गिर गया। विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें