फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: योगासन स्पर्धा में चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर में जीते मेडल के साथ ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। एटा में 23 जून, अमरोहा में 27 जून और वाराणसी में पांच जुलाई को हुई योगासन प्रतियोगिताओं में जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग में धनंजय प्रताप सिंह ने दो अलग-अलग इवेंट रिदमिक पेयर एवं आर्टिस्टिक सिंगल में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सजल शर्मा ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भवांश गौड़ व तेजस कुमार ने आर्टिस्टिक पेयर में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। ट्रेडिशनल इवेंट में कुमार माधव पांचवें स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में प्रज्ञा शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। पूर्व छात्रा रौनक सिसौदिया ने सीनियर बालिका वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग गुरु अंकित कुमार सुराण ने बताया यह पदक प्राप्त करने वाले छात्र आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएंगे।
विद्यालय के मैनेजर प्रखर गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करने और पदक लाने के लिए बच्चों व योगाचार्य अंकित को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें