फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मछली पालन कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहली बार मछली पालन में महिलाओं की भागीदारी तय की गई है। एयरेशन सिस्टम के लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जिसे लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि आवेदन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। मत्स्य विभाग ने महिला मछली पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम नाम की नवीन योजना का शुभारंभ किया है। आवेदन मत्स्य विभाग की वेबसाइट पर तीन सितंबर तक किया जा सकता है। योजना में मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे पर आवंटित ऐसी महिला मत्स्य पालक, जिनके तालाब की पट्टा अवधि 5 वर्ष अवशेष हो, पात्र होंगे। 0.5 हेक्टयर के तालाब में 2 हार्सपावर के एक पैडल व्हील एरियेटर व एक हेक्टेयर या उससे बड़े तालाब के लिए दो एरियेटर प्रति महिला मत्स्य पालक को मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि के लिए अनुदान दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके लिए इच्छुक महिलाएं योजना से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में संचालित सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज व योजना से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट http/fisheries.up.gov.in का प्रयोग कर ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें