फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इग्नू में प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जुलाई 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इससे पहले प्रवेश की तिथि 14 अगस्त थी।
विज्ञापन

आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रभारी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि 31 अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऐसे एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी 12वीं की परीक्षा पास की है, यानी 2024 में ही वे पास हुए हैं, वे सभी इग्नू के तीन स्नातक पाठ्यक्रमों में निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाणपत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें