फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिलाओं को कारोबार चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अब कारोबार शुरू करने और उसे बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कारोबार की योजना तैयार करने से लेकर उत्पाद की बिक्री और बाजार से जोड़ने तक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वतः रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में 14 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन समूहों से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कारोबार संचालन से संबंधित प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
प्रशिक्षण में महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए योजना बनाने, लागत और मुनाफे का आकलन करने, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार में बिक्री की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को अपने छोटे कारोबार को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और उसे आय का स्थायी जरिया बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य उन्हें केवल स्वरोजगार तक सीमित रखना नहीं, बल्कि कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी व्यावसायिक जानकारी और बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें