फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी फूलों की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फूलों की खेती करेंगी। फूल बेचकर जहां उनकी आय में इजाफा होगा और आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। इच्छुक महिलाओं का जल्द चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रोजगार उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में 13 हजार 608 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। मिशन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि महिलाओं को कुछ न कुछ काम कराकर उनकी आय में इजाफा किया जाए। इसके लिए उनका सहयोग और ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में अब स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं से फूलों की खेती कराई जाएगी। इसके लिए उनका जल्द ही चयन होगा। पहली प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाएगी, जिनके पास अपनी जमीन होगी। साथ ही वह खेती से जुड़ी हों। इच्छुक महिलाओं का चयन होने के बाद उन्हें फूलों की खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके द्वारा तैयार किए गए फूलों को बाजार में बेचने के लिए भी मिशन की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें