फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं तिरंगा, हर घर तिरंगा उत्सव के तहत सौंपी गई जिम्मेदारी

Sun, 10 Aug 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में आजादी के अमृत महोत्सव और काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष समारोह पर इस बार भी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इस बार शासन ने कुल 5.40 लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
5.40 लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में आजादी के अमृत महोत्सव और काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष समारोह पर इस बार भी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इस बार शासन ने कुल 5.40 लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 10 समूह से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगे बनाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


शिकारपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तिरंगे बनाने शुरू कर दिए है। शासन का पत्र आने के बाद प्रशासनिक अमला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा है। तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। तिरंगा बनाने में कॉटन या पॉलिस्टर के कपड़े का प्रयोग होगा। डीएम श्रुति ने सभी विभागों के लक्ष्य भी तय किए हैं। संबंधित विभाग समूहों से यह झंडे खरीदकर गांवों के घरों में फहराने का काम करेंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिरंगे बनाने का कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगा तैयार करने वाली महिलाएं इससे कमाई कर सकेंगी। साथ ही वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह कर्य संगम प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ शिकारपुर देहात की देखरेख में चल रहा है। यह महिलाएं लगातार सिलाई कर तिरंगा तैयार कर रही हैं। अभियान तीन चरणों में पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें