फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से महिला घायल, तेंदुआ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से महिला घायल, तेंदुआ की आशंका
विज्ञापन

अरनिया/खुर्जा। क्षेत्र के गांव खुटेना गांव में जंगली जानवर के हमले से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने तेंदुआ की आशंका जताई और समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर प्रदर्शन किया। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि गांव में जाकर जांच की गई, लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव खुटेना के ग्रामीणों ने बताया कि मालती देवी नाम की महिला गांव के बाहरी छोर स्थित अपने घेर में बैठी थी। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। मालती के शोर मचाने पर हमला करने वाला जानवर जंगल की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों ने जानवर को काफी तलाश किया। इस दौरान आशंका जताई गई कि हमला करने वाला तेंदुआ था। तेंदुआ के गांव में पहुंचने की चर्चा शुरू होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर समय पर गांव में नहीं पहुंचने पर प्रदर्शन भी किया। वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल से लेकर आसपास के क्षेत्र में काफी छानबीन की है। अफसरों का दावा है कि किसी भी तरह के जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो रही है। अरनिया वन रेंजर उमेश चंद्र पाठक का कहना है कि महिला को किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल किया है। उधर, डीएफओ गौतम सिंह का कहना है कि गत दिनों अलीगढ़ में तेंदुआ का शव मिला था। अरनिया क्षेत्र भी अलीगढ़ की सीमा से लगता है। ऐसे में आशंका जताई गई कि कोई अन्य तेंदुआ तो नहीं पहुंच गया है। इसके लिए विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन तेंदुआ होने की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र में कोई भी तेंदुआ नहीं है। महिला को किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें