फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही महिला को रौंदा

Sun, 06 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबकेश्वर महादेव मंदिर से भाई की बाइक पर लौट रही विवाहिता की टैक्टर ट्र्राला से साइड लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर महिला का पति और बच्चे भी पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बुढ़ानपुर निवासी अंजू पति योगेंद्र और बच्चों वंश व प्रियांशी तथा भाइयों के साथ अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। लौटते समय अंजू अपने भाई रिंकू के साथ बाइक पर सवार हो गई।

जबकि पति योगेंद्र छोटे साले के साथ दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे थे। जैसे ही अंजू की बाइक अनूपशहर अहार मार्ग पर पहुंची। तेज रफ्तार गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला ने रिंकू की बाइक को साइड मार दी, जिससे पीछे बैठी अंजू पत्नी योगेंद्र पहिए के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से महिला को सीएचसी अनूपशहर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें