फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां के ग्रामीण सफाई कर्मचारी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। नालियां चोक होने के कारण जलभराव से लोग परेशान हैं। गंदगी व जलभराव से परेशान महिलाओं ने शनिवार को ब्लाॅक कार्यालय पर ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर कलां में सफाई नहीं होने के कारण नालियां चौक पड़ी हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों पर फैलने से जलभराव हो रहा है। इस कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारियों से कई बार बात करने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन में अनिता देवी, हेमा देवी, नन्हीं देवी, कैलाश देवी, सुंदरी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं। एडीओ पंचायत राजेश कुमार राघव का कहना है कि सफाई कर्मचारी की लापरवाही के कारण उसकी वेतन पर रोक लगा दी है। दूसरा सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें