फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ठेकों पर महिलाओं ने किया हंगामा, तोड़फोड़ कर लूटी शराब की पेटियां

विज्ञापन
ठेकों के बाहर हंगामा करतीं महिलाएं।  - फोटो : गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करने की वजह से एनएच नौ और डीएमई पर लगा जाम। फोटो - सुमित पाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जीमत में मंगलवार शाम महिलाओं ने देशी, अंग्रेजी और बीयर के ठेकों के बाहर जमकर हंगामा किया। ठेकों से शराब की पेटियां निकालकर सड़क पर फेंक दी और तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ लोग ठेकों से शराब की पेटियां भी लूट ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।



जीमत गांव में देशी, अंग्रेजी और बीयर के ठेके अगल-बगल ही हैं। मंगलवार शाम को 50 से अधिक महिलाएं, बच्चे व पुरुष ठेकों पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने ठेकों से शराब की कई पेटियां निकालकर सड़क फेंक दी। तोड़फोड़ करते हुए ठेकों को वहां से हटवाने की मांग करने लगीं। इस दौरान कुछ ग्रामीण शराब की पेटियां लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने हंगामा करने वालों से लिखित में शिकायत मांगी है। तीनों ठेकों पर काफी नुकसान हुआ है। हंगामे के तीन-चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वायरल वीडियो में महिलाएं और बच्चे शराब की पेटियां तोड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


शराब पीकर पत्नी को पीटने पर महिलाएं हुईं लामबंद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि एक व्यक्ति आए दिन शराब पीकर पत्नी और बच्चों से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी वह दिन में शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी पर हमला कर दिया था। इसके बाद पीड़िता व अन्य महिलाएं एकत्र हुईं और शराब ठेकों पर पहुंच गईं।



50-50 रुपये में बिक रही लूटी गई शराब
शराब ठेकों से लूटी गई देशी शराब को अब कुछ लोग मात्र 50-50 रुपये में बेच रहे हैं। इसके अलावा शराब के मिनी पाउच भी सस्ते में ही बेचे जाने की चर्चा है। हालांकि, अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हैं। इससे पहले खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना में 2014 में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों ने ठेके पर हंगामा किया था। इस दौरान सेल्समैन के अभद्रता करने पर ग्रामीणों ने ठेके में आग लगा दी थी। लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि जीमत गांव में शराब ठेकों पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें