फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो में महिला परिचालकों की होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो में महिलाओं को परिचालक बनने के लिए रोजगार का अवसर मिल रहा है। जिले की तीनों डिपो पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 28 मार्च को कौशांबी में रोजगार मेला लगेगा। इसमें इच्छुक महिलाएं प्रतिभाग कर सकती है।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो पर महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए 28 मार्च को रोजगार मेला लग रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड महिलाओं को वरीयता मिलेगी। महिलाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। चयनित महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान ही पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन्हें प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी पांच हजार हजार किलोमीटर करने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन अतिरिक्त दिया जाएगा। साथ ही ईपीएफ, फ्री यात्रा पास व रात्रि भत्ता भी दिया जाएगा। महिलाओं को उनके गृह जनपद वाले डिपो में ही रखा जाएगा, जिससे उन्हें अपने घर के पास ही काम करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें