बुलंदशहर। जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने से महिला की जान जाने से बच गई। परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के लिए डीएम और एसएसपी को पत्र दिया है। फिलहाल महिला का मेरठ से उपचार चल रहा है।
सराय छबीला निवासी चमन सिंह ने बताया कि बहन दया की शादी जहांगीराबाद नगर निवासी छोटू पुत्र मदन सिंह के साथ हुई। बहन के प्रसव पीड़ा होने पर 10 जनवरी को जहांगीराबाद के अहार बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हॉस्पिटल संचालक ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। ऑपरेशन से प्रसव के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद 14 जनवरी तक बहन अस्पताल में भर्ती रही। इसके बाद उसके पेट में दर्द रहने की समस्या बताएं जाने के बाद हालत सही बता डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। दर्द बंद न होने पर बुलंदशहर के दो निजी अस्पताल में दिखाया तो उन्होंने हालत गंभीर बता मेरठ ले जाने की सलाह दी। बताया कि मेरठ के एक अस्पताल में गलत ऑपरेशन करने व गलत तरीके से टांके लगाने की बात कही। जिसकी वजह से उसके पेट में इंफेक्शन होने से पस पड़ गया। दोबारा ऑपरेशन करने पर बहन को वेंटीलेटर पर भर्ती करने जान बची। बहन के जीवन से खिलवाड़ करने वाले हॉस्पिटल संचालक व स्टॉफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए डीएम और एसएसपी को पत्र सौंपकर मांग की है।
मामले संज्ञान में आया है। इसके लिए एसीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही मामले की जांचकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.विनय कुमार सिंह, सीएमओ।