फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वलीपुरा नहर में मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा स्थित नहर में सोमवार देर शाम एक महिला का शव मिला। शव पर चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम वलीपुरा नहर के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने पानी में महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका के सिर पर चोट का निशान था, जो प्रथम दृष्टया किसी वारदात की ओर इशारा कर रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव के बहकर आने की आशंका है। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को सूचना भेज दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें