जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव चिंगरावली निवासी मृतका गुलिस्ता का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
जहांगीरपुर। चिंगरावली गांव में गुलिस्ता (28) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। गांव निवासी अशरफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरी के लिए गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी गुलिस्ता और चार बेटियां थीं। जब शाम को वह घर लौटे तो एक कमरा अंदर से बंद था। बेटियों ने बताया कि मां अंदर हैं। काफी देर बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला। अंदर देखा तो पंखे के कुंदे से गुलिस्ता का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद