फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मक्का व बाजरा खरीद के लिए बने 11 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खरीफ सीजन की महत्वपूर्ण फसल मक्का व बाजरा की सरकारी खरीद 11 केंद्रों पर होगी। इनमें पांच मक्का और छह केंद्र बाजरा की खरीद के शामिल हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से बनाए गए क्रय केंद्रों पर डीएम श्रुति ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मक्का की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र स्याना, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर व डिबाई में संचालित किए गए हैं। मक्का की खरीद उन्हीं किसानों से की जाएगी जिन्होंने विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया होगा।
इसी तरह बाजरा की सरकारी खरीद के लिए खुर्जा, स्याना, जहांगीराबाद, डिबाई, शिकारपुर व गुलावठी में क्रय केंद्रों का संचालन किया गया है। क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों से ही मक्का व बाजरा खरीदा जाएगा। बताया कि अभी भी किसान किसी भी कैफे या सहज जनसेवा केंद्रों पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंतखाब, खसरा/खतौनी, बैंक डिटेल व आधार की जानकारी देनी होगी। बताया कि सभी केंद्रों पर किसानों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बाजरा व मक्का की खरीद के लिए वारदाना समेत सभी सामान उपलब्ध हैं। किसानों को मक्का व बाजरा खरीद के बाद पूरा भुगतान उनके बैंक खातों में नियमानुसार भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें