फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांव नेहरूपुर में शुक्रवार को विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। विवाहिता के पति ने गृह कलह में आत्महत्या की बात कही है। एक वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कीरतपुर बिबाना निवासी पंकज ने बताया कि वह खुर्जा स्थित नेहरूपुर कॉलोनी में किराए पर रहते हैं और पाटरी में कार्य करते हैं। पत्नी अंजली (20 वर्ष) उनके साथ रहती थीं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह पाटरी से आए और पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। इस पर वह गुस्सा हो गईं। इसके बाद वह मकान की ऊपरी मंजिल पर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पत्नी नीचे कमरे में आ गईं। कुछ समय तक पत्नी के नहीं आने पर वह उन्हें देखने के लिए नीचे आए तो कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें