अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में हुई लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी शिक्षकों क
अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय में दीक्षोत्सव के अवसर पर भाषण व लोक नृत्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी का दिल जीत लिया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्रा चंचल ने पहला, मोनिका ने दूसरा और प्रिंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रोफेसर चंद्रावती और डॉ. सुनीता गौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कौशेंद्र ने पहला, ज्योति ने दूसरा व आस्था शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में भूमिका ने पहला, अजिता मिश्रा ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान पाया।
संयोजक कामिनी अग्रवाल ने अंग्रेजी में काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गोल्डी व तमन्ना चौधरी ने पहला, कौशेंद्र व कविता चौधरी ने दूसरा और कौशिकी शर्मा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इसमें निर्णायक के रूप में डॉ. सुनीता गौड़ व डॉ. आलोक कुमार तिवारी रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में विकास ने पहला, सुशांत जोशी ने दूसरा और छवि गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के संयोजक नितिन कुमार रहे। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर प्रो. पीके त्यागी, प्रो. ऋषि कुमार अग्रवाल, प्रो. चंद्रावती समेत कॉलेज का स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।