फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव अनिवास में बृहस्पतिवार देर शाम एक महिला ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7.40 पर डायल 112 को सूचना अनिवास निवासी सुधीर कुमार ने सूचना दी कि उनकी पत्नी फूलवती फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को अस्पताल पहुंचाया। बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश का सामने आ रहा है। थाना प्रभारी ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी कांस्टेबल आदेश कुमार और चालक पवन कुमार को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें