फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला की हत्या कर फेंका शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव भदौरा स्थित एक ईख के खेत में महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर एसएसपी, सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंचे और जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी कुछ ग्रामीण खेतों पर कार्य करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने एक ईख के खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
मृतका के गले पर दुपट्टा लपेटा हुआ था और उसकी जीभ भी बाहर आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की वहीं लाकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतका की आयु करीब 30 वर्ष है। मृतका के पास पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिला है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला है, उस स्थान के आसपास घसीटने के निशान भी थे।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला गला घोंटकर हत्या का ही सामने आ रहा है, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों समेत जनपद के सभी थानों पर उसका फोटो भेज दिया गया है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें