फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बिजली गिरने से महिला की मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के दौरान बुधवार को महिला पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। साथ्‍ा ही दो किशोरियां घ्‍ाायल हो गईं। महिला और किशोरियां बुधवार सुबह बुग्गी से खेत से चारा लेने जा रही थीं। किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


मोहल्ला अजीजाबाद निवासी किरन (30) पुत्री यादराम एक अन्य महिला और तीन किशोरियों के साथ बुग्गी से खेत में चारा लेने जा रही थी। इसी बीच बारिश शुरू होने पर महिलाएं और किशोरियां औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के सामने एक खाली दुकान में रुक गईं।

इसी दौरान किरन और दो किशोरियों कविता (14) पुत्री टीकम लोधी के ऊपर बिजली गिर गई। साथ में मौजूद महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और चेयरमैन राजकुमार लोधी महिला और दोनों बच्चियों के जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


किरन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बच्चियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसडीएम ललता प्रसाद शाक्य, तहसीलदार रतन वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम सदर ललता प्रसाद शाक्य का कहना है कि तहसीलदार को मौके पर भेजकर मामले की रिपोर्ट मंगाई है। दैवीय आपदा राहत कोश के तहत परिजनों की मदद की जाएगी।

बारिश से गिरी छत, चार घायल
गुलावठी (ब्यूरो)। स्थानीय मोहल्ला पीरखां में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नगर में बुधवार को तेज बारिश हो रही थी।

इसी दौरान कढ़ाई का काम करने वाले अनवर पुत्र छोटे खां के मकान की छत गिर गई। मलवा गिरने से अनवार की पत्नी आयशा, बच्चे जैद, मोनिस और साला सलमान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मोनिस के सिर में चोट आई है। उधर, नगर में सुबह से ही बरसात के चलते अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। नवीन मंडी में कारोबार ठप रहा।

जलमग्न हुआ शहर, राहगीर हुए परेशान
बुलंदशहर (ब्यूरो)। बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। वहीं, बारिश ने एक बार फिर नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश से शहर की सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों में घुस गया।

इससे राहगीरों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। जैसे-जैसे बारिश होती गई, वैसे-वैसे पालिका के दावों की पोल खुलती चली गई। थोड़ी सी देर में ही शहर के अधिकांश हिस्से पानी से लबालब नजर आए।

शहर का मुख्य कालाआम चौराहा, टीचर्स कालोनी, राधा नगर, कृष्णा नगर, साठा, शिकारपुर बाईपास रोड, वीसा कालोनी, नुमाइश रोड, आवास विकास, देवीपुरा, टांडा, प्रेम नगर, दयालबाग, इस्लामाबाद, शेख सराय, अंसारी रोड आदि इलाकों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें