पहासू। कस्बा क्षेत्र के अटेरना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी ज्योति (30) पत्नी दीपक का बुधवार शाम को घर में अकेली थी। कुछ देर बाद दीपक घर पहुंचा तो घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। कमरे में जाकर देखा कि ज्योति का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका था। दीपक ने शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर काफी देर तक जांच-पड़ताल की। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। संवाद