फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वोटर लिस्ट पर विवाद, दिनभर होती रहीं झड़पें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। वोटर लिस्ट में नाम न होने के मामले कई बूथों पर सामने आए। जिस पर संबंधित लोगों ने विरोध जताया। दिनभर इस तरह की झड़पें चलती रहीं।
नगर के आवास विकास प्रथम कालोनी निवासी सूर्या शर्मा ने बताया कि वह सुबह मतदान करने के लिए अपने साथियों के साथ केंद्र पर गए थे। लेकिन, वहां जाकर पता चला कि उनकी नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद प्रत्याशी के एजेंट से बात की। जिस पर जानकारी हुई कि उनकी गली की करीब 60 वोट व कालोनी की करीब दो सौ वोट वोटर लिस्ट से नदारद हैं। अनूपशहर में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों ने विरोध के बाद भी बाहरी लोगों के वोट पड़ने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

खुर्जा में नगर पालिका क्षेत्र में मतदान गायब होने पर इस बार नए तो दूर 40 साल से मतदान करने वाले मतदाताओं को भी मौका नहीं मिल सका। क्षेत्र में वार्ड-8, 15, 22, 18 और 25 में मतदाओं की पर्ची नहीं मिल सकी। इनमें लगभग 15 से 20 प्रतिशत मतदाताओं की पर्ची नहीं मिल सकी और केंद्रों से निराश होकर लौट गए। पीली कोठी निवासी प्रेम नाथ शर्मा और सविता शर्मा की मतदान पर्ची नहीं थी। न्यू शिवपुरी निवासी उत्कर्ष मित्तल ने बताया कि पिछली बार उन्होंने व उनकी बहन नूपुर मित्तल ने मतदान किया था। मगर इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं आया। इसी प्रकार वार्ड-15 में रविंद्र और सर्वेश का नाम गायब था। वार्ड-22 में हिमानी, सपना, देव चौहान और प्रिया का नाम गायब था। औरंगाबाद नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट से सैकड़ों नाम गायब रहने पर मतदाता बिफर पड़े और उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें