सिकंदराबाद। महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन ठगने का मामला प्रकाश में आया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। टीचर्स कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार को उनकी माता बीना देवी सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और रोते हुए कहने लगे की उनकी नौकरी छूट गई है। उनके पास पैसे नहीं है, उन्हें बुलंदशहर जाना है। दोनों युवकों ने उनकी मां को बातों में उलझाकर उनके गले से सोने की चेन उतरवा ली और भाग गए। युवकों के जाने के बाद उनकी मां को ठगी का एहसास हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद