फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में खींचकर महिला के कपड़े फाड़े, छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के एक मोहल्ला में महिला को घर में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक, उसकी पत्नी, पुत्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी आए दिन उसके घर के बाहर ठेली, बाइक खड़ी कर देता है। कई बार आरोपी ने उसके घर में कूड़ा भी फेंक दिया और घर के बाहर लगाए गए कूलर पर भी करंट छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से वह बाल-बाल बची। आरोप है कि जब आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी, पुत्र व अन्य के साथ मिलकर उसे घर में खींचकर कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़ लिए और अन्य सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। जिसके चलते उसे काफी चोट आई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की लज्जा भंग करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, वस्त्र हरण के लिए धारा 76, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए धारा 115 (2), शांतिभंग की धारा 352 और जान से मारने की धमकी के लिए धारा 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें