फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद खुर्जा के जटिया अस्पताल में मौजूद भीड़। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा देहात। थाना क्षेत्र के शाहवाजपुर भाल गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। इसमें महिला के परिजनों ने गांव में रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मारपीट की घटना से इन्कार कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शाहवाजपुर भाल गांव निवासी सूरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। ऐसे में आए दिन पीड़ित परिवार से झगड़ा करते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने भाई बबली के साथ खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी राजकुमारी और मां राजवती उर्फ रज्जो (55) घर पर अकेलीं थीं।

आरोप है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव निवासी चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए। गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी राजकुमारी बीच-बचाव करने लगीं तो उनको धक्का देकर हटा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली रानी देवी, नीतू और अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पत्नी ने फोन कॉल कर उन्हें घटना की सूचना दी। सूचना पर वह घर पहुंचे और घायल मां को जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजवती को मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले झगड़ा होने पर गांव में हुई थी पंचायत :-
मृतका राजवती के भतीजे गोपाल ने बताया कि दशहरा वाले दिन 20 अक्तूबर को मनोज, बबली व उनके अन्य भाई खुर्जा नगर में रामलीला मेला देखने गए थे। जहां से लौटते वक्त उनका दूसरे पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस संबंध में बुधवार को गांव में पंचायत हुई। जहां पर दोनों पक्षों को समझौता करने की बात कही गई। पीड़ित पक्ष समझौता के लिए सहमत हो गया, लेकिन दूसरा पक्ष सहमत नहीं था। उसने पीड़ित पक्ष को पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी थी।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मृतका के शरीर पर कोई चोट नहीं है। मौत का कारण संदिग्ध है। परिजनों का आरोप है कि एक अन्य पक्ष ने मारपीट की है। इस संबंध में गांव में पूछताछ की गई तो किसी ग्रामीण ने कोई मारपीट की घटना नहीं देखी। फिर भी इन दोनों पक्षों के बीच में जो भी विवाद है, उसकी जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें